Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

सरकारी लापरवाही का शिकार बना प्रदेश का इकलौता हार्ट हॉस्पिटल: 4 महीने से बायपास सर्जरी ठप, दो मरीजों की मौत, आठ की जान खतरे में

  सरकारी लापरवाही का शिकार बना प्रदेश का इकलौता हार्ट हॉस्पिटल: 4 महीने से बायपास सर्जरी ठप, दो मरीजों की मौत, आठ की जान खतरे में: रायपुर: अ...

 सरकारी लापरवाही का शिकार बना प्रदेश का इकलौता हार्ट हॉस्पिटल: 4 महीने से बायपास सर्जरी ठप, दो मरीजों की मौत, आठ की जान खतरे में:

रायपुर: अम्बेडकर अस्पताल के हार्ट सेंटर में चार महीने से बायपास और ओपन हार्ट सर्जरी बंद है। कारण—जरूरी मेडिकल सामान की आपूर्ति नहीं हो रही। इस गंभीर लापरवाही के चलते अब तक दो मरीज दम तोड़ चुके हैं, जबकि आठ मरीज ऑपरेशन का इंतजार कर रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन केवल दिलासा दे रहा है—“कुछ दिन और रुको, सामान आ जाएगा।”

प्रदेश का यह इकलौता सरकारी हार्ट हॉस्पिटल है, जहां गरीब और मिडिल क्लास के मरीज मुफ्त या कम खर्च में इलाज की उम्मीद लेकर आते हैं। लेकिन इलाज ठप होने से उनकी जान पर बन आई है। सवाल ये है कि अगर चार महीने से जरूरी सामान नहीं पहुंच रहा, तो स्वास्थ्य विभाग क्या कर रहा है? क्या दो जानें भी चेतावनी नहीं थीं?

परिजनों का गुस्सा बढ़ रहा है। मरीजों की हालत बिगड़ रही है। लेकिन अब तक न तो मशीनें चालू हो पाईं, न सर्जरी शुरू हुई।

क्या सरकारी सिस्टम फिर एक और मौत का इंतजार कर रहा है?




कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket