Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान: बस्तर अब पिछड़ेपन का प्रतीक नहीं, नए भारत की संभावनाओं का प्रवेश द्वार

  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान: बस्तर अब पिछड़ेपन का प्रतीक नहीं, नए भारत की संभावनाओं का प्रवेश द्वार: बस्तर :  मुख्यमंत्री विष्ण...

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान: बस्तर अब पिछड़ेपन का प्रतीक नहीं, नए भारत की संभावनाओं का प्रवेश द्वार:

बस्तर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने दो दिवसीय बस्तर दौरे के दूसरे दिन कलेक्टोरेट में संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

सीएम साय ने कहा, "बस्तर अब पिछड़ेपन का प्रतीक नहीं रहा। यह क्षेत्र अब नए भारत की संभावनाओं का प्रवेश द्वार बनता जा रहा है।" उन्होंने विकास कार्यों की रफ्तार तेज करने पर जोर दिया और कहा कि प्रशासन को परिणाम देने वाली योजनाओं पर फोकस करना चाहिए।

बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और आजीविका से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अफसरों को जमीनी हकीकत से जुड़कर काम करने की सलाह दी, ताकि बस्तर के विकास की तस्वीर वास्तव में बदले।

मुख्यमंत्री का यह दौरा क्षेत्र के विकास और सुशासन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket