Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

अंबेडकर जयंती पर सामाजिक समर्पण को मिला सम्मान, विनोद सिन्हा को 'कोरबा रत्न' से नवाजा गया

  अंबेडकर जयंती पर सामाजिक समर्पण को मिला सम्मान, विनोद सिन्हा को 'कोरबा रत्न' से नवाजा गया: कोरबा :  डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के शु...

 अंबेडकर जयंती पर सामाजिक समर्पण को मिला सम्मान, विनोद सिन्हा को 'कोरबा रत्न' से नवाजा गया:

कोरबा : डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर आयोजित सर्व समाज सम्मान समारोह में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विनोद सिन्हा को 'कोरबा रत्न' सम्मान से सम्मानित किया गया।

विनोद सिन्हा छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हैं और लंबे समय से समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके सेवा भाव, समर्पण और जनकल्याण के प्रयासों को देखते हुए यह सम्मान उन्हें प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने उन्हें सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा, "विनोद सिन्हा जैसे व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणा हैं, जो बिना किसी स्वार्थ के लगातार जनसेवा में लगे हुए हैं।"

इस अवसर पर समाजसेवी लक्ष्मीन सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। समारोह ने सामाजिक एकता और समरसता का संदेश देते हुए डॉ. अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket