सरहुल पर्व की धूम: शोभायात्रा में मादर की थाप पर झूमे लोग: अंबिकापुर : सरहुल पर्व को लेकर शहर में उत्साह चरम पर रहा। पारंपरिक वेशभूषा में...
- Advertisement -
![]()
सरहुल पर्व की धूम: शोभायात्रा में मादर की थाप पर झूमे लोग:
अंबिकापुर : सरहुल पर्व को लेकर शहर में उत्साह चरम पर रहा। पारंपरिक वेशभूषा में सजे समाज के लोगों ने ढोल-नगाड़ों और मादर की थाप पर रंगारंग शोभायात्रा निकाली। पूरे रास्ते गीत-संगीत और नृत्य का माहौल रहा।
शहर की गलियों में जब शोभायात्रा निकली, तो हर तरफ उल्लास और उमंग नजर आया। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। पेड़ों की पूजा और प्रकृति के प्रति आभार जताकर लोगों ने परंपरा और संस्कृति के महत्व को दोहराया।
सरहुल न सिर्फ एक पर्व है, बल्कि यह आदिवासी समुदाय की प्रकृति के प्रति आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस आयोजन ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि सांस्कृतिक विरासत आज भी जीवंत है।
कोई टिप्पणी नहीं