Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

भीषण गर्मी में रेडक्रॉस की पहल: मरीजों को मिला ठंडा राहत

  भीषण गर्मी में रेडक्रॉस की पहल: मरीजों को मिला ठंडा राहत: कोरबा :  जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को चिलचिलाती गर्मी से राह...

 भीषण गर्मी में रेडक्रॉस की पहल: मरीजों को मिला ठंडा राहत:

कोरबा : जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को चिलचिलाती गर्मी से राहत देने के लिए भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी की कोरबा शाखा ने ठंडा पेय वितरित किया।

इस मानवीय पहल का नेतृत्व चेयरमैन राम सिंह अग्रवाल, वाइस चेयरमैन आर.पी. तिवारी और कार्यकारिणी सदस्य विनोद कुमार सिन्हा ने किया। टीम ने अस्पताल परिसर में घूम-घूमकर मरीजों और उनके साथ आए लोगों को शीतल पेय बांटा।

इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा, "भीषण गर्मी में अस्पताल में भर्ती लोग पहले से ही परेशान होते हैं। हमारी कोशिश है कि उन्हें थोड़ा सुकून मिले।" रेड क्रॉस की यह पहल मरीजों और परिजनों को राहत देने के साथ-साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का एक उदाहरण बनी।

इस आयोजन में संस्था के अन्य सदस्य और स्वयंसेवक भी शामिल रहे। लोगों ने रेड क्रॉस की इस पहल की सराहना की।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket