Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

गरियाबंद में इलाज में लापरवाही से गर्भवती महिला की मौत: एंबुलेंस और डॉक्टर दोनों ने देर की

  गरियाबंद में इलाज में लापरवाही से गर्भवती महिला की मौत: एंबुलेंस और डॉक्टर दोनों ने देर की: गरियाबंद :  जिले के छुरा विकासखंड में इलाज में...

 

गरियाबंद में इलाज में लापरवाही से गर्भवती महिला की मौत: एंबुलेंस और डॉक्टर दोनों ने देर की:

गरियाबंद : जिले के छुरा विकासखंड में इलाज में लापरवाही के कारण एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की है। खैरझिटी गांव की ममता गोंड (27 वर्ष), जो सात माह की गर्भवती थी, को पेट दर्द की शिकायत के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा लाया गया था।

परिजनों के मुताबिक, एंबुलेंस बुलाने के बाद उसे गांव तक पहुंचने में दो घंटे लग गए। अस्पताल पहुंचने के बाद भी आधे घंटे तक कोई डॉक्टर नहीं आया। इस दौरान ममता की तबीयत और बिगड़ गई। आखिरकार बिना समय पर इलाज मिले, ममता ने दम तोड़ दिया।

परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अगर समय पर एंबुलेंस पहुंचती और डॉक्टर मौजूद रहते, तो ममता की जान बचाई जा सकती थी।

घटना के बाद गांव में आक्रोश है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच कराने की बात कही है।





कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket