गांव-गांव पहुंच रही पुलिस: कोंडागांव के कसई फरसगांव में लगाया गया चलित थाना, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी: कोंडागांव : ग्रामीण क्षेत...
गांव-गांव पहुंच रही पुलिस: कोंडागांव के कसई फरसगांव में लगाया गया चलित थाना, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी:
कोंडागांव : ग्रामीण क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए कोंडागांव पुलिस ने एक नई पहल शुरू की है। इसी क्रम में 26 अप्रैल को उरंदाबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कसई फरसगांव में चलित थाना लगाया गया।
इस अभियान का संचालन पुलिस अधीक्षक वाई. अक्षय कुमार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को यातायात नियमों, साइबर अपराधों से बचाव और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।
चालित थाना के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सीधे सुनी गईं और मौके पर ही कई मामलों का समाधान भी किया गया। इसके अलावा बच्चों और महिलाओं को विशेष रूप से सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीणों और पुलिस के बीच विश्वास बढ़ाना और कानून के प्रति जागरूकता लाना है। इस पहल को ग्रामीणों ने सराहा और भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों की मांग की।
कोई टिप्पणी नहीं