2019 में योजना लॉन्च, काम शुरू हुआ 2021 में, ट्यूबवेल टेंडर आया 2023 में: रायपुर: छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन तय समय से काफी पीछे चल रहा है।...
- Advertisement -
![]()
2019 में योजना लॉन्च, काम शुरू हुआ 2021 में, ट्यूबवेल टेंडर आया 2023 में:
रायपुर: छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन तय समय से काफी पीछे चल रहा है। इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत भले ही 2019 में हुई थी, लेकिन राज्य में इसका वास्तविक काम दो साल बाद 2021 में शुरू हुआ। और ट्यूबवेल जैसी बुनियादी ज़रूरतों के टेंडर तक 2023 में पहुंचे।
देरी की मुख्य वजह तत्कालीन सरकार की सुस्ती मानी जा रही है। योजना को समय पर लागू करने के बजाय प्रक्रिया को अनावश्यक रूप से लटकाया गया, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में साफ पानी पहुंचाने का लक्ष्य चार साल पीछे खिसक गया।
अब सवाल उठता है कि जनता को इसका लाभ आखिर कब मिलेगा, और इसकी जवाबदेही कौन लेगा?
कोई टिप्पणी नहीं