सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर: बिसरा (जामसेरा पंचायत): दलपोष गांव में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण करने वालों के खिल...
- Advertisement -
![]()
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर:
बिसरा (जामसेरा पंचायत): दलपोष गांव में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक गांव के चार लोगों ने कुल 55 डिसमिल सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था।
इनमें से एक व्यक्ति ने जमीन पर पक्के घर का निर्माण भी शुरू कर दिया था। शिकायत मिलने पर प्रशासन हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। बुलडोजर चलाकर निर्माण को ढहा दिया गया।
अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों को चेतावनी दी कि भविष्य में सरकारी जमीन पर कब्जा या निर्माण करने की कोशिश की गई, तो सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
गांव में इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है। स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
कोई टिप्पणी नहीं