फर्जी फायर एनओसी देकर होटल संचालक से ठगी, आरोपी गिरफ्तार: अंबिकापुर : फर्जी दस्तावेज बनाकर होटल संचालक से ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस न...
- Advertisement -
![]()
फर्जी फायर एनओसी देकर होटल संचालक से ठगी, आरोपी गिरफ्तार:
अंबिकापुर : फर्जी दस्तावेज बनाकर होटल संचालक से ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुद को फायर विभाग का अधिकारी बताकर नकली फायर एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) जारी किया था।
होटल संचालक को संदेह होने पर जब जांच कराई गई तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। होटल संचालक की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आगे की जांच जारी है कि आरोपी ने और किन-किन लोगों को निशाना बनाया है।
कोई टिप्पणी नहीं