Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

खैरागढ़ में घरेलू विवाद बना खौफनाक वारदात: बहू ने सास की हत्या की, उम्रकैद की सजा

  खैरागढ़ में घरेलू विवाद बना खौफनाक वारदात: बहू ने सास की हत्या की, उम्रकैद की सजा: छत्तीसगढ़ :  के खैरागढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाला म...

 खैरागढ़ में घरेलू विवाद बना खौफनाक वारदात: बहू ने सास की हत्या की, उम्रकैद की सजा:

छत्तीसगढ़ : के खैरागढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। भीमपुरी गांव में घरेलू विवाद के चलते एक बहू ने अपनी सास की बेरहमी से हत्या कर दी। अदालत ने आरोपी बहू को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

घटना रूपा साहू (24) और उसकी सास बिंदा साहू के बीच रसोई में हुई कहासुनी से शुरू हुई। खाना बनाने को लेकर दोनों में विवाद इतना बढ़ा कि रूपा ने आपा खो दिया। गुस्से में उसने रसोई में रखी लोहे की फूंकनी उठाई और सास के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। बिंदा की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी रूपा को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया और कोर्ट में चालान पेश किया। सुनवाई के दौरान तमाम गवाहों और सबूतों के आधार पर न्यायालय ने रूपा को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।

यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि घरेलू कलह किस हद तक जा सकती है। मामूली विवाद कैसे हिंसा और त्रासदी में बदल सकता है, इसका यह एक चौंकाने वाला उदाहरण है।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket