Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

गाय की जान बचाने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान: 50 किलो पॉलीथीन निकालकर दिखाई इंसानियत की मिसाल

  गाय की जान बचाने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान: 50 किलो पॉलीथीन निकालकर दिखाई इंसानियत की मिसाल: कोंडागांव :  दुर्गाष्टमी के दिन जहां एक ओर...

 गाय की जान बचाने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान: 50 किलो पॉलीथीन निकालकर दिखाई इंसानियत की मिसाल:

कोंडागांव : दुर्गाष्टमी के दिन जहां एक ओर लोग पूजा-पाठ में लगे थे, वहीं दूसरी ओर पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने इंसानियत की सबसे बड़ी पूजा कर दिखाई। मरणासन्न हालत में पहुंच चुकी एक गाय के पेट से डॉक्टरों ने आठ घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद करीब 50 किलो पॉलीथीन निकाला और उसकी जान बचाई।

इस साहसिक और संवेदनशील कार्य के लिए अब इस टीम को सम्मानित किया जाएगा। रूमेनोटोमी सर्जरी के जरिए गाय की जान बचाकर डॉक्टरों ने न केवल अपने पेशे को सार्थक किया, बल्कि समाज को यह भी संदेश दिया कि जानवरों की जिंदगी भी उतनी ही कीमती है

यह मामला सामने आने के बाद इलाके में पशु चिकित्सा विभाग की सराहना हो रही है। डॉक्टरों की इस टीम ने सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता का जो उदाहरण पेश किया है, वह याद रखा जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket