Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

गंदे बिस्तरों से मरीजों पर संक्रमण का खतरा, कटेकल्याण CHC में सफाई व्यवस्था लचर

  गंदे बिस्तरों से मरीजों पर संक्रमण का खतरा, कटेकल्याण CHC में सफाई व्यवस्था लचर:   दंतेवाड़ा :  कटेकल्याण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC)...

 

गंदे बिस्तरों से मरीजों पर संक्रमण का खतरा, कटेकल्याण CHC में सफाई व्यवस्था लचर:

 दंतेवाड़ा : कटेकल्याण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की हालत इन दिनों चिंताजनक है। मरीजों के लिए बनाए गए बिस्तर गंदे हैं, जिन पर संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। सफेद चादरों पर दाग और गद्दों से बदबू आना आम हो गया है।

पूरा अस्पताल परिसर गंदगी से भरा है। वार्ड, बाथरूम और परिसर के रास्तों में कचरा फैला हुआ है। मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ वातावरण नहीं मिल पा रहा है, जिससे इलाज के दौरान संक्रमण का खतरा और बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अस्पताल प्रशासन ने सफाई व्यवस्था सुधारने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। CHC में हर दिन दर्जनों मरीज इलाज के लिए आते हैं, लेकिन इस हालात में स्वास्थ्य लाभ की जगह उन्हें और ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है।


प्रशासन से सवाल:

क्या सरकारी अस्पतालों की सफाई सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई है? स्वास्थ्य विभाग को चाहिए कि वह इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करे।



-


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket