Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

एनएच 343 की खस्ताहाल सड़क पर केंद्र सरकार से कार्रवाई की मांग, पीएम पोर्टल पर पहुंची शिकायत

  एनएच 343 की खस्ताहाल सड़क पर केंद्र सरकार से कार्रवाई की मांग, पीएम पोर्टल पर पहुंची शिकायत: अंबिकापुर :  राष्ट्रीय राजमार्ग 343 की बदहाल ...

 एनएच 343 की खस्ताहाल सड़क पर केंद्र सरकार से कार्रवाई की मांग, पीएम पोर्टल पर पहुंची शिकायत:

अंबिकापुर : राष्ट्रीय राजमार्ग 343 की बदहाल हालत को लेकर स्थानीय अधिवक्ता अनुराग तिवारी ने प्रधानमंत्री जन शिकायत पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की है। उन्होंने बलरामपुर-रामानुजगंज से अंबिकापुर तक की सड़क की जर्जर स्थिति को जनजीवन के लिए खतरा बताया है।

तिवारी ने शिकायत में कहा कि लंबे समय से यह मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद संबंधित विभागों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय से मांग की है कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत तत्काल कराई जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं पर लगाम लगे।



कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket