Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

अवैध कब्जे पर निगम की सख्ती: पीडीएस भवन से टेंट हाउस हटाया गया

  अवैध कब्जे पर निगम की सख्ती: पीडीएस भवन से टेंट हाउस हटाया गया: भिलाई :  नगर पालिक निगम भिलाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वार्ड-33 बैकुण्ठधा...

 अवैध कब्जे पर निगम की सख्ती: पीडीएस भवन से टेंट हाउस हटाया गया:

भिलाई : नगर पालिक निगम भिलाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वार्ड-33 बैकुण्ठधाम स्थित शासकीय उचित मूल्य (पीडीएस) दुकान के भवन से अवैध कब्जा हटाया। यहां कुछ समय से एक व्यक्ति द्वारा टेंट हाउस संचालित किया जा रहा था।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, यह भवन शासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के संचालन के लिए आवंटित है, लेकिन लंबे समय से यहां निजी व्यवसाय चलाया जा रहा था। शिकायत मिलने पर निगम की टीम मौके पर पहुंची और अवैध रूप से कब्जा जमाए टेंट हाउस को हटाया गया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।




कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket