भाजपा की दूसरी सूची जल्द, 10 निगम-मंडल के 20 पद खाली: रायपुर : भाजपा सरकार ने निगम-मंडल और आयोगों में 36 राजनीतिक नियुक्तियां कर दी हैं, ल...
भाजपा की दूसरी सूची जल्द, 10 निगम-मंडल के 20 पद खाली:
रायपुर : भाजपा सरकार ने निगम-मंडल और आयोगों में 36 राजनीतिक नियुक्तियां कर दी हैं, लेकिन इस बार भी जाति और क्षेत्रीय संतुलन ही प्राथमिकता रहा। पार्टी के रणनीतिकारों और संगठन के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को अपेक्षित स्थान नहीं मिला।
अब भी 10 निगम-मंडल में नियुक्तियां लंबित हैं, जिनमें प्रमुख रूप से मार्कफेड, बेवरेज कॉरपोरेशन, फिल्म विकास निगम और अपैक्स बैंक शामिल हैं। इन संस्थानों में उपाध्यक्ष और सदस्यों के करीब 20 पद खाली हैं, जिन पर जल्द नियुक्तियों की संभावना है।
समीकरण ही रहा प्राथमिकता:
भाजपा ने इस बार भी जातीय और क्षेत्रीय गणित को ध्यान में रखते हुए नियुक्तियां की हैं। राजनीतिक रणनीतिकारों को उम्मीद थी कि संगठन में उनकी मेहनत का इनाम मिलेगा, लेकिन फैसले का आधार संतुलन साधना ही रहा।
दूसरी सूची पर निगाहें:
सूत्रों के मुताबिक, सरकार जल्द ही दूसरी सूची जारी करेगी, जिसमें बाकी निगम-मंडलों की नियुक्तियां हो सकती हैं। अब देखना यह होगा कि अगली सूची में पार्टी के उन कार्यकर्ताओं को मौका मिलता है या नहीं, जिन्होंने चुनावी मैदानी मोर्चे पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
कोई टिप्पणी नहीं