मासूम से दरिंदगी: आरोपी का केस नहीं लड़ेगा कोई वकील, कांग्रेस का प्रदर्शन: दुर्ग : में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी को अब अदाल...
- Advertisement -
![]()
मासूम से दरिंदगी: आरोपी का केस नहीं लड़ेगा कोई वकील, कांग्रेस का प्रदर्शन:
दुर्ग : में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी को अब अदालत में कोई वकील मदद नहीं करेगा। दुर्ग अधिवक्ता संघ ने सामूहिक फैसला लिया है कि कोई भी सदस्य इस दरिंदे की पैरवी नहीं करेगा।
अधिवक्ता संघ के कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल ने कहा, "यह घटना जिले के इतिहास का काला दिन है। हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं।"
वहीं, कांग्रेस ने भी घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।
फिलहाल आरोपी जेल भेजा जा चुका है। मामला तूल पकड़ रहा है और जिले में गुस्सा साफ देखा जा सकता है।
कोई टिप्पणी नहीं