Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

राजधानी में ट्रैफिक सुधार की मुहिम तेज: अवैध ठेला-गुमटी हटाने के अभियान में विरोध, दुकानदारों से झड़प

  राजधानी में ट्रैफिक सुधार की मुहिम तेज: अवैध ठेला-गुमटी हटाने के अभियान में विरोध, दुकानदारों से झड़प: रायपुर :   राजधानी में जाम से राहत ...

 राजधानी में ट्रैफिक सुधार की मुहिम तेज: अवैध ठेला-गुमटी हटाने के अभियान में विरोध, दुकानदारों से झड़प:

रायपुर :  राजधानी में जाम से राहत दिलाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। बुधवार को नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध ठेला-गुमटी हटाने का व्यापक अभियान चलाया। जय स्तंभ चौक से फाफाडीह चौक तक सड़कों के किनारे बनी अवैध दुकानों और ठेलों को बुलडोजर की मदद से हटाया गया।

दुकानदारों का विरोध, पुलिस से झूमाझटकी:

अभियान के दौरान कई दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध किया। उनकी पुलिस और नगर निगम के अमले से झड़प भी हुई। व्यापारियों का कहना था कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए उनकी रोजी-रोटी छीनी जा रही है। वहीं, प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह अभियान ट्रैफिक सुधार और अतिक्रमण रोकने के लिए जरूरी है।


प्रशासन की सख्ती, सड़क पर लौटेगी सुगमता:

शहर में लगातार बढ़ते जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। अधिकारियों के मुताबिक, आगे भी प्रमुख सड़कों और चौराहों पर से अतिक्रमण हटाने की मुहिम जारी रहेगी। इससे यातायात सुगम होगा और शहर की सड़कों पर पैदल चलने वालों को भी राहत मिलेगी।

क्या यह कदम राजधानी में ट्रैफिक सुधार के लिए कारगर होगा, यह आने वाले दिनों में साफ होगा, लेकिन फिलहाल प्रशासन की सख्ती से बाजार में हलचल जरूर मच गई है।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket