कांकेर में तेंदुए का आतंक: घर में घुसा, कुत्ते पर हमला, मुर्गा खाया – VIDEO वायरल: कांकेर : जिले में तेंदुए की लगातार दस्तक से लोग दहशत म...
कांकेर में तेंदुए का आतंक: घर में घुसा, कुत्ते पर हमला, मुर्गा खाया – VIDEO वायरल:
कांकेर : जिले में तेंदुए की लगातार दस्तक से लोग दहशत में हैं। बीते दो दिनों में तीन अलग-अलग जगहों पर तेंदुए को देखा गया है। ताजा घटना ग्राम दुधावा की है, जहां एक शिक्षक के घर में तेंदुआ घुस गया और घंटों तक सामान के पीछे छिपा रहा।
घर में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप:
गुरुवार सुबह गांव में अफरातफरी मच गई, जब लोगों ने शिक्षक के घर में तेंदुआ देख लिया। घबराए ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तेंदुआ घर के अंदर सामान के पीछे छिपा रहा। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला।
दो दिन में तीन जगहों पर दिखा तेंदुआ:
पिछले 48 घंटों में कांकेर जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर तेंदुए की मौजूदगी दर्ज की गई है। इससे पहले उसने एक कुत्ते पर हमला किया और एक अन्य स्थान पर मुर्गे का शिकार कर लिया। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
वन विभाग ने जारी की अपील:
तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि तेंदुआ भोजन और सुरक्षित स्थान की तलाश में आबादी वाले इलाकों में आ रहा है। वन विभाग की टीम इस पर नजर रखे हुए है और तेंदुए को जंगल में वापस भेजने की कोशिशें जारी हैं।
VIDEO हुआ वायरल:
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तेंदुआ घर के कोने में दुबका हुआ दिख रहा है। लोग इसे सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से तेंदुए को पकड़ने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। वहीं, वन विभाग ने कहा है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जा रही है ताकि तेंदुए को दोबारा रिहायशी इलाकों में घुसने से रोका जा सके।
कोई टिप्पणी नहीं