Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया छत्तीसगढ़ से विशेष लगाव, कहा— ‘छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया’

  राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया छत्तीसगढ़ से विशेष लगाव, कहा— ‘छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया: रायपुर :  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ दौरे ...

 राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया छत्तीसगढ़ से विशेष लगाव, कहा— ‘छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया:

रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान राज्य के प्रति अपने विशेष स्नेह का इज़हार किया। उन्होंने विधानसभा में संबोधित करते हुए कहा, "छत्तीसगढ़ से मुझे लगाव है। मैं 5-6 बार यहां आ चुकी हूं। यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। इसलिए ही कहा जाता है— छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया!"

राष्ट्रपति मुर्मू के आगमन पर रायपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने छत्तीसगढ़ और ओडिशा के सांस्कृतिक व सामाजिक संबंधों पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, "आप जैसे बरगढ़ और संबलपुर को छत्तीसगढ़ का हिस्सा समझते हैं, वैसे ही हम भी रायपुर को ओडिशा का हिस्सा मानते हैं।"

उनकी इस आत्मीय टिप्पणी ने सदन में मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को याद करते हुए राष्ट्रपति ने दोनों राज्यों की परंपराओं की प्रशंसा की।

राष्ट्रपति मुर्मू का यह दौरा राज्य के लिए बेहद खास माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने न केवल यहां के लोगों की प्रशंसा की बल्कि राज्य के प्रति अपने गहरे भावनात्मक संबंध को भी व्यक्त किया।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket