Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

बस्तर जिले में 5 थानों में बड़ा फेरबदल: भानपुरी थाना प्रभारी अमित पद्मशाली को लोहंडीगुड़ा की जिम्मेदारी

जगदलपुर: पुलिस विभाग में प्रशासनिक कार्यों के तहत बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले के 5 थाना प्रभारियों के तबादले का आदेश जारी हुआ है। बस्तर क...

जगदलपुर: पुलिस विभाग में प्रशासनिक कार्यों के तहत बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले के 5 थाना प्रभारियों के तबादले का आदेश जारी हुआ है। बस्तर के पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए तत्काल प्रभाव से नियुक्तियां लागू करने को कहा है।


ये हुए तबादले :

1. अमित पद्मशाली - वर्तमान में भानपुरी थाना प्रभारी थे, अब उन्हें लोहंडीगुड़ा की कमान सौंपी गई है।



2. गणेश यादव - अब तक लोहंडीगुड़ा थाना की जिम्मेदारी निभा रहे थे, उन्हें भानपुरी थाना का प्रभारी बनाया गया है।



3. रवि कुमार बैगा - कोतवाली थाना में अपनी सेवाएं दे रहे थे, अब उन्हें बकावंड भेजा गया है।



4. डोमेश सिन्हा - पहले बकावंड थाना प्रभारी थे, अब उन्हें अजाक थाना जगदलपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।



5. रविंद्र कुमार मंडावी - जो अब तक अजाक थाना प्रभारी थे, अब उन्हें जगदलपुर स्थित रक्षित केंद्र में स्थानांतरित किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket