कोरबा: कुसमुंडा कोल माइन में 25 फीट ऊंचाई से गिरने से वेल्डर की मौत, सुरक्षा उपायों की अनदेखी बनी वजह: कोरबा : कुसमुंडा कोल माइन में सोमव...
- Advertisement -
![]()
कोरबा: कुसमुंडा कोल माइन में 25 फीट ऊंचाई से गिरने से वेल्डर की मौत, सुरक्षा उपायों की अनदेखी बनी वजह:
कोरबा : कुसमुंडा कोल माइन में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में वेल्डर की मौत हो गई। 26 वर्षीय किशन कुमार बिना सुरक्षा उपकरणों के ऊंचाई पर वेल्डिंग कर रहा था। इसी दौरान बैलेंस बिगड़ने से वह 25 फीट नीचे गिर गया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे के बाद साथी कर्मचारियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि काम के दौरान उसने हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट जैसी जरूरी सुरक्षा सावधानियां नहीं अपनाई थीं।
घटना के बाद श्रमिकों में आक्रोश है। वे माइन में सुरक्षा उपायों की कमी और लापरवाही को लेकर प्रबंधन पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस और श्रम विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोई टिप्पणी नहीं