Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

झीरम घाटी स्मारक बदहाली का शिकार, तीन करोड़ की लागत से बना ढांचा खंडहर में तब्दील

  झीरम घाटी स्मारक बदहाली का शिकार, तीन करोड़ की लागत से बना ढांचा खंडहर में तब्दील: रायपुर :  छत्तीसगढ़ के झीरम घाटी हमले को एक दशक से अधिक...

 झीरम घाटी स्मारक बदहाली का शिकार, तीन करोड़ की लागत से बना ढांचा खंडहर में तब्दील:

रायपुर : छत्तीसगढ़ के झीरम घाटी हमले को एक दशक से अधिक हो चुका है, लेकिन इसकी याद में बना स्मारक आज बदहाली का शिकार है। 25 मई 2013 को नक्सली हमले में शहीद हुए कांग्रेस के नेताओं और जवानों की याद में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया यह स्मारक अब खंडहर में बदल चुका है।

स्मारक में लगे लाइट और नेम प्लेट टूट चुके हैं। कई जगहों पर तोड़फोड़ हुई है और दीवारों पर बड़े-बड़े छेद नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, रखरखाव के अभाव में यह ऐतिहासिक स्मारक धीरे-धीरे अपनी पहचान खोता जा रहा है।

झीरम घाटी हमला छत्तीसगढ़ के इतिहास की सबसे बड़ी नक्सली घटनाओं में से एक था, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं समेत कई जवान शहीद हुए थे। स्मारक को उनकी याद में बनाया गया था, लेकिन वर्तमान स्थिति सरकार और प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर रही है।

अब सवाल उठता है कि आखिर शहीदों की स्मृति में बने इस स्मारक की सुध लेने वाला कौन है? क्या प्रशासन इसकी मरम्मत कर इसे फिर से सम्मानजनक स्वरूप देगा, या यह यूं ही उपेक्षित पड़ा रहेगा?


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket