जांजगीर-चांपा में किसान की ह:त्या: आधी रात फोन आया, फिर खून से लथपथ मिली लाश जांजगीर-चांपा : जिले के ग्राम अफरीद में एक किसान की बेरहमी स...
जांजगीर-चांपा में किसान की ह:त्या: आधी रात फोन आया, फिर खून से लथपथ मिली लाश
जांजगीर-चांपा : जिले के ग्राम अफरीद में एक किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान आंगन केवट (35) के रूप में हुई है, जो खेती-किसानी के साथ ट्रैक्टर भी चलाता था।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आने के बाद आंगन केवट घर से निकला था। सुबह उसका शव गांव के बाहर खून से लथपथ हालत में मिला। शव पर धारदार हथियार के कई वार के निशान हैं, जिससे साफ है कि हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने कहा कि मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि आखिरी बार उसने किससे बात की थी।
ग्रामीणों का कहना है कि आंगन केवट की किसी से रंजिश की जानकारी नहीं थी। उसकी हत्या के पीछे क्या वजह हो सकती है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही खुलासे का दावा कर रही है।
कोई टिप्पणी नहीं