जिला पंचायत चुनाव में बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी की जीत से भड़की बीजेपी, कलेक्ट्रेट में जड़ा ताला: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: जिला पंचायत उप...
जिला पंचायत चुनाव में बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी की जीत से भड़की बीजेपी, कलेक्ट्रेट में जड़ा ताला:
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी की जीत के बाद जिले में हंगामा मच गया। परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय में ताला जड़ दिया और जमकर नारेबाजी की।
सोमवार को हुए चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी की जीत से भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। इसके बाद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने घंटों तक कार्यालय में ताला लगाए रखा, जिससे प्रशासनिक कामकाज ठप हो गया।
भाजपा का आरोप है कि चुनाव में धांधली हुई है, जबकि कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया की जीत बताया। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के विरोध प्रदर्शन को "गुंडई" करार दिया और कहा कि हार स्वीकार करने की बजाय भाजपा अराजकता फैला रही है।
प्रशासन और पुलिस के समझाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने ताला खोला, लेकिन इस हंगामे से जिले में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है।
कोई टिप्पणी नहीं