दंतेवाड़ा में नक्सल उन्मूलन को बड़ी सफलता, 6 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण: दंतेवाड़ा : जिले में नक्सल उन्मूलन के अभियान को लगातार सफलता म...
दंतेवाड़ा में नक्सल उन्मूलन को बड़ी सफलता, 6 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण:
दंतेवाड़ा : जिले में नक्सल उन्मूलन के अभियान को लगातार सफलता मिल रही है। मंगलवार को 25 लाख के इनामी नक्सली के मारे जाने के बाद, बुधवार को 8 लाख की इनामी महिला नक्सली शांति मंडावी ने आत्मसमर्पण कर दिया। शांति मंडावी पूर्वी बस्तर डिवीजन की कंपनी नंबर 6 की सदस्य थी और लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय थी।
इसके साथ ही कुल छह नक्सलियों ने हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। आत्मसमर्पण करने वाले अन्य नक्सली भी विभिन्न वारदातों में शामिल रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि प्रशासन की पुनर्वास नीति और लगातार किए जा रहे अभियान का असर दिख रहा है।
पुलिस ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास योजनाओं का लाभ देने का आश्वासन दिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति बहाल करने की दिशा में एक और कदम बढ़ा है।
कोई टिप्पणी नहीं