Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

बिलासपुर नगर निगम चुनाव: बीजेपी की पूजा विधानी की ऐतिहासिक जीत, 66,179 वोटों से कांग्रेस के प्रमोद नायक को हराया

  बिलासपुर नगर निगम चुनाव: बीजेपी की पूजा विधानी की ऐतिहासिक जीत, 66,179 वोटों से कांग्रेस के प्रमोद नायक को हराया: बिलासपुर :  नगर निगम चुन...

 बिलासपुर नगर निगम चुनाव: बीजेपी की पूजा विधानी की ऐतिहासिक जीत, 66,179 वोटों से कांग्रेस के प्रमोद नायक को हराया:

बिलासपुर : नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। पार्टी की मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद नायक को 66,179 वोटों के बड़े अंतर से हराकर विजय हासिल की।


निगम के 70 वार्डों में से 49 पर बीजेपी, 18 पर कांग्रेस, और 3 पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे हैं। इस जीत के साथ बिलासपुर में बीजेपी ने अपना दबदबा कायम रखा है।

चुनाव नतीजों के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। जश्न के माहौल के बीच कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी। पूजा विधानी ने अपनी जीत का श्रेय जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों को दिया।

यह चुनाव परिणाम स्पष्ट संकेत देता है कि बिलासपुर की जनता ने बीजेपी को एक बार फिर सेवा का अवसर दिया है।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket