Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

निकाय चुनाव 2025: मंत्री की बहू और पूर्व मुख्यमंत्री दोनों को बड़ा झटका, कांग्रेस ने कुछ क्षेत्रों में किया दमदार प्रदर्शन

  निकाय चुनाव 2025: मंत्री की बहू और पूर्व मुख्यमंत्री दोनों को बड़ा झटका, कांग्रेस ने कुछ क्षेत्रों में किया दमदार प्रदर्शन: छत्तीसगढ: निका...

 निकाय चुनाव 2025: मंत्री की बहू और पूर्व मुख्यमंत्री दोनों को बड़ा झटका, कांग्रेस ने कुछ क्षेत्रों में किया दमदार प्रदर्शन:

छत्तीसगढ: निकाय चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लहर देखने को मिली, लेकिन कुछ क्षेत्रों में अप्रत्याशित नतीजे सामने आए। जहां महापौर और पार्षद सीटों पर भाजपा का दबदबा रहा, वहीं कुछ अहम सीटों पर कांग्रेस ने कड़ी टक्कर दी और जीत दर्ज की।

सबसे बड़ा उलटफेर तब हुआ जब मंत्री श्यामबिहार जायसवाल की बहू चंपा जायसवाल को झगराखांड नगर पंचायत में कांग्रेस की रीमा यादव ने 44 वोटों से हरा दिया। यह भाजपा के लिए करारा झटका माना जा रहा है।


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी बड़ा झटका:

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी अपने गढ़ पाटन नगर पंचायत में हार का सामना करना पड़ा। यहां भाजपा के योगेश निक्की भाले ने कांग्रेस उम्मीदवार को 601 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। यह हार कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।


कांग्रेस ने CM क्षेत्र में किया कब्जा:

वहीं, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री विशालदत्त शर्मा के क्षेत्र कुनकुरी में जीत हासिल कर भाजपा को करारा जवाब दिया। कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने भाजपा के सुतबल यादव को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया।

ये चुनावी नतीजे भाजपा के लिए जहां कुछ क्षेत्रों में मजबूती दिखाने वाले रहे, वहीं कांग्रेस के लिए यह संकेत है कि वह अभी भी मुकाबले में बनी हुई है। आने वाले दिनों में दोनों दलों की रणनीति पर सबकी नजरें रहेंगी।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket