Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

तीन शिक्षक निलंबित: चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ :- जांजगीर-चांपा। निकाय चुनाव के दौरान चुनावी प्रक्रिया में लापरवाही बरतने पर प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर एवं जिला निर्व...



छत्तीसगढ़ :- जांजगीर-चांपा। निकाय चुनाव के दौरान चुनावी प्रक्रिया में लापरवाही बरतने पर प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा के आदेश पर तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित शिक्षकों में एक व्याख्याता, एक प्रधान पाठक और एक शिक्षक शामिल हैं, जिनकी ड्यूटी मतदान अधिकारियों के रूप में लगाई गई थी।

प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, व्याख्याता अमित सिंह चंदेल, शिक्षक टुमन लाल साहू और प्रधान पाठक आनंद राम गोंड को चुनाव ड्यूटी में गंभीर लापरवाही का दोषी पाया गया। इन्हें 10 फरवरी 2025 को सुबह 7 बजे मतदान सामग्री प्राप्त करने के लिए शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, पेंड्रीभांठा, जांजगीर में उपस्थित होना था, लेकिन ये बिना किसी सूचना के साढ़े दस बजे तक भी वहां नहीं पहुंचे। इससे मतदान दलों के कार्य में बाधा उत्पन्न हुई, जिसके कारण कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निलंबन का आदेश जारी किया।

निलंबन की अवधि में तीनों शिक्षकों का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, नवागढ़ में नियत किया गया है। प्रशासन ने सख्त संदेश दिया है कि चुनाव कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। इस निर्णय से अन्य शासकीय कर्मचारियों को भी अनुशासन का पालन करने की सख्त चेतावनी दी गई है।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket