Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

रायपुर नगर निगम: सूर्यकांत या मनोज में से कोई एक बनेंगे सभापति, एमआईसी गठन को लेकर मंथन तेज

  रायपुर नगर निगम: सूर्यकांत या मनोज में से कोई एक बनेंगे सभापति, एमआईसी गठन को लेकर मंथन तेज: रायपुर :   नगर निगम में ऐतिहासिक जीत के बाद अ...

 रायपुर नगर निगम: सूर्यकांत या मनोज में से कोई एक बनेंगे सभापति, एमआईसी गठन को लेकर मंथन तेज:

रायपुर :  नगर निगम में ऐतिहासिक जीत के बाद अब शहर सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। महापौर की शपथ के साथ ही निगम की नई टीम तैयार होने लगेगी। इस प्रक्रिया में सबसे अहम चुनाव सभापति और 14 सदस्यीय महापौर परिषद (एमआईसी) का होगा।

सूत्रों के अनुसार, सभापति पद के लिए सूर्यकांत और मनोज के नामों पर मंथन चल रहा है। इनमें से किसी एक को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके अलावा, एमआईसी सदस्यों के चयन को लेकर भी गहन विचार-विमर्श जारी है।


प्रशासक व्यवस्था होगी समाप्त:

वर्तमान में रायपुर नगर निगम में प्रशासक नियुक्त हैं, लेकिन राज्य शासन द्वारा इसे समाप्त कर जल्द ही नव-निर्वाचित महापौर और पार्षदों को कार्यभार सौंपने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। महापौर की शपथ के बाद शहर सरकार की नई टीम आधिकारिक रूप से कामकाज संभाल लेगी।


नगर निगम में सत्ता संतुलन होगा तय:

सभापति और एमआईसी के चयन के बाद नगर निगम में सत्ता संतुलन स्पष्ट हो जाएगा। राजनीतिक दलों के भीतर भी इसको लेकर रणनीति बनाई जा रही है। पार्टी नेतृत्व उन चेहरों को आगे लाने की कोशिश में है, जो प्रशासनिक अनुभव और जनता के बीच प्रभावी पकड़ रखते हैं।

रायपुर नगर निगम की यह नई टीम शहर के विकास और प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएगी।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket