कांकेर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी तेज: चारामा पुलिस का विशेष अभियान, संदिग्धों पर कड़ी नजर: कांकेर : जिले में त्रिस्तरीय पंचाय...
कांकेर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी तेज: चारामा पुलिस का विशेष अभियान, संदिग्धों पर कड़ी नजर:
कांकेर : जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए चारामा पुलिस ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए है।
थाना क्षेत्र के डोकला, कण्डेल, भर्रीटोला, माहुद और मचान्दुर गांवों में पुलिस द्वारा सघन कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस दल गांवों में गश्त कर रहा है, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की जा रही है और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी क्रम में संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है और स्थानीय लोगों से भी किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल देने की अपील की गई है।
चारामा पुलिस का यह अभियान चुनावी माहौल को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं