पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, तीन लाख की मांग का मामला: इंदौर/पीथमपुर: मध्य प्रदेश में राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी होती ज...
पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, तीन लाख की मांग का मामला:
इंदौर/पीथमपुर: मध्य प्रदेश में राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी होती जा रही हैं। ताजा मामला पीथमपुर का है, जहां पटवारी प्रशांत त्रिपाठी को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
सूत्रों के मुताबिक, पटवारी इससे पहले भी एक लाख रुपए की रिश्वत ले चुका था और फरियादियों से कुल तीन लाख रुपए की मांग की थी। पीड़ित बाणगंगा, इंदौर निवासी देवेंद्र नरवरिया और कैलाश नरवरिया ने इस मामले की शिकायत 21 फरवरी 2025 को EOW से की थी। शिकायत की पुष्टि के बाद EOW इंदौर टीम ने जाल बिछाकर प्रशांत त्रिपाठी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
भ्रष्टाचार का बढ़ता दायरा:
मध्य प्रदेश में राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार अब खुलकर सामने आ रहा है। छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी हजारों की जगह अब लाखों की रिश्वत मांगी जा रही है। इस मामले ने एक बार फिर प्रशासनिक तंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
EOW की कार्रवाई जारी:
अब आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) इस मामले की गहन जांच कर रहा है। साथ ही, इसमें अन्य अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। यह देखना अहम होगा कि क्या इस जांच के बाद पटवारियों के भ्रष्टाचार पर कोई लगाम लग पाती है या यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं