छत्तीसगढ़ में हर घर को मिलेगा कानूनी मान्यता, नहीं टूटेगा किसी का मकान: मुख्यमंत्री साय बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ...
छत्तीसगढ़ में हर घर को मिलेगा कानूनी मान्यता, नहीं टूटेगा किसी का मकान: मुख्यमंत्री साय
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विजय संकल्प सभा में जनता को बड़ी राहत देने वाला ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी गरीब का मकान नहीं टूटेगा और सभी पात्र परिवारों को पट्टा दिया जाएगा, जिससे उन्हें उनके घर पर कानूनी अधिकार मिलेगा।
मुख्यमंत्री साय ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकार ने जनता के साथ विश्वासघात किया और भ्रष्टाचार में लिप्त रही। उन्होंने शराब, कोयला, चावल और पीएससी घोटाले का जिक्र करते हुए कांग्रेस शासन को घोटालों की सरकार करार दिया।
साय ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में तेज़ी से विकास कार्य शुरू किए गए हैं। अब तक ₹7,000 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का भूमिपूजन, शिलान्यास और लोकार्पण किया जा चुका है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ के हर नागरिक के हित में कार्य कर रही है और प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
भाजपा की चुनावी रैली में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री साय ने किए बड़े ऐलान:
बिलासपुर: आगामी निकाय चुनावों को लेकर भाजपा की विजय संकल्प रैली में भारी जनसमूह उमड़ा। इस रैली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, बिलासपुर के भाजपा विधायक अमर अग्रवाल, और महापौर प्रत्याशी शामिल हुए।
रैली के दौरान मुख्यमंत्री साय ने जनता को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और भरोसा दिलाया कि प्रदेश में विकास की रफ्तार और तेज होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर नागरिक के हित में कार्य कर रही है और गरीबों को मकान का पट्टा देने का वादा दोहराया।
डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान भ्रष्टाचार और घोटाले चरम पर थे, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद पारदर्शी शासन को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच जाकर भाजपा की विकास योजनाओं को पहुंचाएं और संगठन को मजबूत करें।
रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था। भारी भीड़ और गगनभेदी नारों के बीच रैली पूरे शहर से गुजरी, जिसमें जनता का भी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान भाजपा नेताओं ने आने वाले चुनावों में भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताने का आह्वान किया।
कोई टिप्पणी नहीं