Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

जादू-टोने के शक में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या

  बलरामपुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना, आरोपी ने नुकीली लकड़ी से फोड़ी आंखें, सिर कुचलकर ले ली जान: छत्तीसगढ़  : के बलरामपुर जिले में ज...

 

बलरामपुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना, आरोपी ने नुकीली लकड़ी से फोड़ी आंखें, सिर कुचलकर ले ली जान:

छत्तीसगढ़ : के बलरामपुर जिले में जादू-टोने के शक में एक बुजुर्ग महिला की नृशंस हत्या कर दी गई। आरोपी युवक ने पहले महिला की नुकीली लकड़ी से आंखें फोड़ दीं, फिर ईंट-पत्थर से उसका सिर कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।


क्या है पूरा मामला?

घटना बलरामपुर जिले के चांदो थाना क्षेत्र की है। आरोपी युवक को संदेह था कि बुजुर्ग महिला काला जादू करती है और इसी के चलते उसके दो बच्चों की मौत हो गई। इसी गुस्से में उसने महिला पर हमला कर दिया।


हत्यारे ने खुद कबूला जुर्म:

हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल लिया। उसने बताया कि उसे लंबे समय से शक था कि महिला टोना-टोटका कर रही है, जिससे उसके परिवार पर संकट आ गया।


गांव में दहशत, पुलिस जांच जारी:

इस निर्मम हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। बलरामपुर जिले में इससे पहले भी जादू-टोने के शक में हमलों की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।


सवाल उठता है: कब रुकेगा अंधविश्वास का कहर?

इस तरह की घटनाएं समाज में व्याप्त अंधविश्वास और कुरीतियों को उजागर करती हैं। जादू-टोने के शक में हत्याओं की बढ़ती घटनाएं सोचने पर मजबूर करती हैं कि आखिर कब तक अंधविश्वास की आड़ में निर्दोष लोगों की जान जाती रहेगी?


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket