छत्तीसगढ़: मामूली विवाद में चली गोली, युवक की मौत, 4 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार: सारंगढ़-बिलाईगढ़: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ में एक...
छत्तीसगढ़: मामूली विवाद में चली गोली, युवक की मौत, 4 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार:
सारंगढ़-बिलाईगढ़: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ में एक छोटे से विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब बेकरी के सामने प्लास्टिक जलाने को लेकर हुए झगड़े में गोली चला दी गई। इस घटना में गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, मुख्य आरोपी कृष्णा राजपूत अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है, और स्थानीय लोग अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
पुलिस की अपील: अगर किसी को भी फरार आरोपी के बारे में जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
कोई टिप्पणी नहीं