छत्तीसगढ़ नगर निगम चुनाव: चिरमिरी और अंबिकापुर में बीजेपी की जीत, 8 निगमों में मतगणना जारी: छत्तीसगढ़ : के 10 नगर निगमों में हुए चुनाव के...
- Advertisement -
![]()
छत्तीसगढ़ नगर निगम चुनाव: चिरमिरी और अंबिकापुर में बीजेपी की जीत, 8 निगमों में मतगणना जारी:
छत्तीसगढ़ : के 10 नगर निगमों में हुए चुनाव के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चिरमिरी और अंबिकापुर नगर निगमों पर कब्जा जमा लिया है, जबकि बाकी 8 निगमों में अभी मतगणना जारी है।
इस चुनाव में 79 महापौर प्रत्याशी और 1,889 पार्षद उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद थी, जिसके नतीजे धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, अन्य निगमों में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
मतगणना की प्रक्रिया दोपहर तक तेज हो गई है, और राजनीतिक दलों की नजरें अब बाकी 8 नगर निगमों के नतीजों पर टिकी हैं। चुनावी मुकाबले और निगमवार अपडेट के लिए जुड़े रहें!
कोई टिप्पणी नहीं