Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

सुकमा में पुलिस को बड़ी सफलता: विस्फोटक और नक्सली पर्चों के साथ नक्सली गिरफ्तार

  सुकमा में पुलिस को बड़ी सफलता: विस्फोटक और नक्सली पर्चों के साथ नक्सली गिरफ्तार: सुकमा :  जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र में पुलिस को नक्सल...

 सुकमा में पुलिस को बड़ी सफलता: विस्फोटक और नक्सली पर्चों के साथ नक्सली गिरफ्तार:

सुकमा : जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र में पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मल्लेवागू नाले के पास से एक नक्सली को गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार नक्सली की पहचान पोडियामी भीमा के रूप में हुई है। उसके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और नक्सली पर्चे बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह नक्सली संगठन के प्रचार-प्रसार और विध्वंसक गतिविधियों में सक्रिय था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियां लगातार अभियान चलाकर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रयास कर रही हैं।


कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket