Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

चुनावी तैयारियां : सभी मण्डलों में सिलसिलेवार बैठकें कर रही भाजपा

• पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीण मण्डलों में फोकस, कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर रहा भाजपा जिला संगठन :  • तोकापाल में मण्डल स्तरीय बैठक आयोज...

पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीण मण्डलों में फोकस, कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर रहा भाजपा जिला संगठन

तोकापाल में मण्डल स्तरीय बैठक आयोजित :


जगदलपुर : भारतीय जनता पार्टी आसन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट गयी है। जिले के सभी मण्डलों में सिलसिलेवार कार्यकर्ताओं की बैठकें भाजपा जिला संगठन ले रहा है। आज मंगलवार को तोकापाल मण्डल के ग्राम परपा में मण्डल स्तरीय आयोजित की गयी। 



जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित करनी है। जिसके लिये भाजपा के सभी देवतुल्य कार्यकर्ता एकजुटता के साथ प्रयास करें। 

चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने कहा कि प्रदेश व देश में भाजपा की सरकार है। आसन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत का डंका बजे, इस हेतु पूरी कर्मठता से हम कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों में जुटना है। 

पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने कहा कि भाजपा की शक्ति समर्पित कर्मठ कार्यकर्ता हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत का लक्ष्य साध कर समस्त कार्यकर्ता कार्य करें। 



बैठक में मण्डल के कार्यो की समीक्षा की गयी व आगामी कार्ययोजना पर भी प्रकाश डाला गया। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप, समुंदसाय कच्छ, योगेन्द्र पाण्डेय, रितेश जोशी आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket