गरियाबंद में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। इस मुठभेड़ में 25 लाख के इनामी नक्सली गुड्डू उर्फ बलदेव...
- Advertisement -
गरियाबंद में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। इस मुठभेड़ में 25 लाख के इनामी नक्सली गुड्डू उर्फ बलदेव और उसकी पत्नी अंजू समेत 16 नक्सली मारे गए। गुड्डू राज्य कमेटी का सदस्य (SCM) था, जबकि उसकी पत्नी अंजू जिला कमेटी सदस्य (DCM) थी। दोनों कई बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल थे।इस ऑपरेशन में ओडिशा के नुआपड़ा से SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) के 75 जवानों ने भाग लिया। मुठभेड़ के दौरान एक SOG जवान घायल हुआ, जिसका इलाज रायपुर के नारायणा अस्पताल में हो रहा है। ऑपरेशन के बाद मारे गए 14 नक्सलियों के शव छत्तीसगढ़ पुलिस को सौंप दिए गए, जबकि SOG की टीम सकुशल ओडिशा लौट गई।
सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। गुड्डू और अंजू जैसे शीर्ष नक्सली नेताओं के मारे जाने से नक्सली गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ने की संभावना है। पुलिस और सुरक्षाबलों के इस साहसिक कदम से क्षेत्र में शांति स्थापित करने की उम्मीद की जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं