ओवरलोडेड ऑटो पलटा, 14 लोग घायल – महिलाओं और बच्चों की भी जान खतरे में जगदलपुर बस्तर :- छत्तीसगढ़: लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के मि...
- Advertisement -
![]()
ओवरलोडेड ऑटो पलटा, 14 लोग घायल – महिलाओं और बच्चों की भी जान खतरे मेंजगदलपुर बस्तर :- छत्तीसगढ़: लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के मिचनार के पास एक ओवरलोडेड ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार 14 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे की वजह बनी ओवरलोडिंग
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ऑटो में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। ऑटो ऊंचाई पर चढ़ने के दौरान असंतुलित हो गया और पलट गया, जिससे उसका बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घायलों का इलाज जारी
घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को लोहंडीगुड़ा अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रशासन पर उठे सवाल
इस हादसे ने प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र में लगातार ओवरलोडिंग की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन इस पर प्रभावी नियंत्रण नहीं लगाया जा रहा है।
आवश्यक कदम उठाने की मांग
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सड़क सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू किया जाए और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
कोई टिप्पणी नहीं