रायपुर : कल भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हो गया। उनके निधन पर छत्तीसगढ़ सरकार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए राज्य मे...
- Advertisement -
रायपुर : कल भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हो गया। उनके निधन पर छत्तीसगढ़ सरकार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए राज्य में 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। यह शोक अवधि 26 दिसंबर 2024 से 1 जनवरी 2025 तक जारी रहेगी।
इस दौरान सभी सरकारी भवनों और अन्य स्थानों पर जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, वहां राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। साथ ही, राज्यभर में शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन या सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।
राज्य शासन द्वारा जारी पत्र |
डॉ. मनमोहन सिंह का निधन पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। छत्तीसगढ़ सरकार ने उनके योगदान को याद करते हुए यह निर्णय लिया है।
(शोक संदेश और राष्ट्रीय ध्वज के प्रोटोकॉल के साथ सभी नागरिकों से इस अवधि के दौरान सम्मान बनाए रखने की अपील की
गई है।)
कोई टिप्पणी नहीं