Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

जांच समिति के समक्ष विधायक शैलेष पांडेय व अकबर खान ने रखा अपना पक्ष

  बिलासपुर। विवादित मामले को लेकर गठित जांच समिति के समक्ष आज दोनों सदस्यों ने अपना पक्ष रखा। कांग्रेस कमेटी के शहर उपाध्यक्ष अकबर खान के वि...

 


बिलासपुर। विवादित मामले को लेकर गठित जांच समिति के समक्ष आज दोनों सदस्यों ने अपना पक्ष रखा। कांग्रेस कमेटी के शहर उपाध्यक्ष अकबर खान के विधायक को गालियां देने की शिकायत की जांच के लिए बनी कमेटी ने आज सुनवाई की। सोमवार को शहर विधायक शैलेष पांडेय जांच कमेटी के समक्ष पेश हुए। उन्होंने अपनी बातें कमेटी के सामने रख दी है। दूसरी तरफ से शहर उपाध्यक्ष और आरोपी अकबर खान ने भी अपना पक्ष रखा है। 

इस दौरान विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि आमतौर पर लोग पुलिस के सामने संरक्षण मांगने के लिए जाते हैं, लेकिन थाने में ही इस तरह की घटना हो तो पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि मामले में आईजी और एसपी को ध्यान देना चाहिए।बीते दिनों कांग्रेस कमेटी के शहर उपाध्यक्ष अकबर खान का सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में कांग्रेस नेता अकबर विधायक शैलेष पांडेय को गालियां देते नजर आ रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद विधायक समर्थकों ने मोर्चा खोल दिया था।

उन्होंने पुलिस अफसरों से इस मामले की शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की थी। साथ ही शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडेय से शिकायत कर इस तरह की हरकत करने वाले कांग्रेस नेता अकबर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की गई थी। कमेटी के समक्ष अपना पक्ष रखने के बाद विधायक पांडेय ने कहा कि पार्टी फोरम की बात उन्होने जांच समिति के समक्ष रख दी है जो कुछ हुआ है वह सोशल मीडिया में वायरल हो चुका है और सभी ने देखा सुना है,समिति तय करेगी क्या करना है। वहीं अकबर खान ने कहा है कि वीडियो को एडिट कर पेश किया गया है। 

3 सदस्यीय कमेटी जांच कर रही-

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर इस घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। कमेटी के अध्यक्ष पूर्व महापौर राजेश पांडेय हैं और जिला पंचायत के पूर्व सदस्य भुवनेश्वर यादव और कांग्रेस नेत्री संध्या तिवारी सदस्य हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket