Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Ads

Girl in a jacket

आंवला नवमी पर विधायक विकास उपाध्याय के निवास पर हजारों की संख्या में महिलाएँ जुटीं

*राज्यसभा महिला सांसद सहित महिला आयोग की अध्यक्ष भी घंटों आंवला नवमी पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई* *विधायक सपत्निक श्रीमती संजना विकास उपाध्या...

*राज्यसभा महिला सांसद सहित महिला आयोग की अध्यक्ष भी घंटों आंवला नवमी पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई*

*विधायक सपत्निक श्रीमती संजना विकास उपाध्याय के साथ सुहागनों को श्रृंगार का सामान भेंट की*



रायपुर। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय के निवास पर आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी मनाया गया, जहाँ हजारों की संख्या में महिलाओं के साथ ही कांग्रेस के राज्यसभा सांसद एवं महिला आयोग की अध्यक्ष भी अपनी उपस्थिति दर्ज कर इस आयोजन में सम्मिलित हुए। विधायक विकास उपाध्याय एवं उनकी पत्नि श्रीमती संजना उपाध्याय सभी सुहागन महिलाओं को श्रृंगार का सामान भेंट कर पूरे विधि विधान के साथ हिन्दू धर्म में विशेष महत्व रखने वाले प्रचलित इस नवमी को पूरे हर्षो-उल्लास के साथ मनाया।


विधायक विकास उपाध्याय की आस्था धार्मिक आयोजनों पर विशेष रूप से रहती है। वे इस तरह के किसी मौके का चूक नहीं करते। इसी क्रम में आज आंवला नवमी का पर्व उनके निवास स्थान पर मनाया गया। ज्ञातव्य हो कि हर वर्ष कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी का आयोजन जगह-जगह किया जाता है। मान्यता यह भी है कि इस दिन से त्रेतायुग का आरंभ हुआ था। इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा और व्रत करने का विशेष महत्व है। विधायक विकास उपाध्याय की पत्नि श्रीमती संजना उपाध्याय जो लगातार उपस्थित महिलाओं का स्वागत कर इस आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही थी, ने बताया कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि से लेकर पूर्णिमा तिथि तक भगवान विष्णु आंवला के वृक्ष में निवास करते हैं। यही वजह है कि आज के दिन आंवले के वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व है। इससे सुहागन महिलाओं को अखण्ड सौभाग्य, आरोग्य, संतान प्राप्ति और सुख वृद्धि की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु का आंवला प्रिय फल है इसलिए सभी महिलाओं को आज श्रृंगार के साथ-साथ आंवला का फल भी वितरित किया गया।


विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि आज के आंवला नवमी के आयोजन में क्षेत्र की पाँच हजार से भी ज्यादा महिलाओं ने शिरकत की। वहीं राज्यसभा महिला सांसद द्वय श्रीमती फूलो देवी नेताम एवं श्रीमती छाया वर्मा, महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक, पर्यटन विभाग की उपाध्यक्ष श्रीमती चित्रलेखा साहू, क्षेत्र की महिला पार्षद श्रीमती दिलेश्वरी अन्नू राम साहू एवं श्रीमती मंजू वारेन्द्र साहू सहित छाया पार्षद आरती उपाध्याय एवं श्रीमती अन्नू दाऊलाल साहू भी अपनी उपस्थिति दर्ज कर आंवला नवमी की परंपरा को जीवंत रखने क्षेत्र की महिलाओं के साथ परंपरा का निर्वहन किया। विधायक विकास उपाध्याय आयोजन में उपस्थित हजारों की संख्या में महिलाओं के लिए भोजन की व्यवस्था भी कर रखी थी, जो सुबह 11ः00 बजे से लेकर शाम तक चलते रहा। इसके पूर्व प्रांगण पर स्थित आंवला वृक्ष के नीचे सभी महिलाओं ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा की, जिसमें हल्दी, कुमकुम आदि से पूजा कर आंवला वृक्ष पर कच्चा दूध अर्पित किया गया। महिलाएँ आवंले के पेड़ की परिक्रमा कर आठ बार मौली धागा भी लपेट कर पूरे विधि विधान के साथ व्रत कथा पढ़ीं। यह सिलसिला विधायक निवास पर आज सुबह से शाम तक जारी रहा।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket