5 नवंबर 2026 | सुकमा नगर पालिका के बगीचा पारा निवासी विशाल शाह ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 05 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया है...
5 नवंबर 2026 | सुकमा नगर पालिका के बगीचा पारा निवासी विशाल शाह ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 05 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया है। जानिए उन्हें कैसे मिल रही है बचत।

- नगर पालिका सुकमा के विशाल शाह ने 05 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया
- घरेलू बिजली जरूरत अब सौर ऊर्जा से पूरी हो रही है
- अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजने पर क्रेडिट बिजली बिल में समायोजित होता है
जिले के नागरिक पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के जरिए सौर ऊर्जा अपनाकर बिजली खर्च में बचत कर रहे हैं। इसी कड़ी में नगर पालिका सुकमा के बगीचा पारा निवासी श्री विशाल शाह ने योजना का लाभ लेते हुए अपने घर पर 05 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कराया है।
श्री शाह ने बताया कि योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अपने घर में सोलर पैनल लगवाने का निर्णय लिया। सोलर पैनल लगने से अब उनके घर की बिजली की जरूरत सौर ऊर्जा से पूरी हो रही है। इससे उन्हें बिजली खर्च में राहत मिल रही है और पारंपरिक बिजली पर निर्भरता भी कम हुई है।
उन्होंने बताया कि सोलर पैनल से बनी बिजली का घरेलू उपयोग होता है। अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजी जा सकती है। इसके बदले बिजली खाते में क्रेडिट दर्ज होता है, जिसका समायोजन आगामी बिजली बिल में किया जाता है।
श्री शाह ने योजना को आम नागरिकों के लिए उपयोगी बताया। उनके अनुसार इससे परिवारों को बिजली खर्च में राहत मिलने के साथ स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने सब्सिडी दिलाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।
स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़

कोई टिप्पणी नहीं