7 नवंबर 2026 | सुकमा के सबरी ऑडिटोरियम में विकसित भारत यूथ लीडर्स डायलॉग-2027 के तहत जिला स्तरीय युवा संसद हुई। 27 युवा वक्ताओं ने 'एक...
7 नवंबर 2026 | सुकमा के सबरी ऑडिटोरियम में विकसित भारत यूथ लीडर्स डायलॉग-2027 के तहत जिला स्तरीय युवा संसद हुई। 27 युवा वक्ताओं ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' विषय पर अपने विचार रखे।

- सुकमा में 27 युवा वक्ताओं ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर विचार रखे
- शिक्षा सिंह प्रथम, शिवम बंसल द्वितीय और राजेश सरकार तृतीय स्थान पर
- कलेक्टर अमित कुमार और एसपी मयंक गुर्जर रहे उपस्थित
सुकमा के सबरी ऑडिटोरियम में गुरुवार को जिला स्तरीय युवा संसद का आयोजन किया गया। यह आयोजन विकसित भारत यूथ लीडर्स डायलॉग-2027 के अंतर्गत हुआ। इसका उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक चेतना और राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।
मेरा युवा भारत, सुकमा ने जिला प्रशासन के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के 27 युवा वक्ताओं ने हिस्सा लिया। युवा संसद का मुख्य विषय 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' था। प्रतिभागियों ने अपने विचार, तर्क और सुझाव रखे।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अमित कुमार और पुलिस अधीक्षक श्री मयंक गुर्जर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री धनीराम बारसे थे। नगर पालिका अध्यक्ष श्री हुंगाराम मरकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। जिला खेल अधिकारी श्री कैलाश कश्यप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
निर्णायकों ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनके विचारों, तार्किक क्षमता, विषय की समझ और अभिव्यक्ति कौशल के आधार पर किया। प्रतियोगिता में शिक्षा सिंह ने प्रथम, शिवम बंसल ने द्वितीय और राजेश सरकार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतिभागियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों, चुनावी प्रक्रिया, सुशासन, प्रशासनिक व्यवस्था और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर बात रखी। अतिथियों ने युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
आयोजन की सफलता में डल् ठींतंज कोऑर्डिनेटर सुश्री रेशमा परवीन, यूथ आइकॉन श्री सुशील मरकाम, पुनर्जीवा यूथ क्लब के सदस्यों और डल् ठींतंज वॉलंटियर्स का योगदान रहा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में युवा नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था से जोड़ना और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना बताया गया है।
स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़

कोई टिप्पणी नहीं