3 नवंबर 2026 | छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में नवा रायपुर की प्रदर्शनी में राजस्व विभाग के स्टॉल पर ऑटो म्यूटेशन, जियो रेफरेंसिंग और ऑनलाइन ...
3 नवंबर 2026 | छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में नवा रायपुर की प्रदर्शनी में राजस्व विभाग के स्टॉल पर ऑटो म्यूटेशन, जियो रेफरेंसिंग और ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी ले रहे ग्रामीण।

- राज्योत्सव 2026 में नवा रायपुर की प्रदर्शनी में राजस्व विभाग का स्टॉल
- जियो रेफरेंसिंग, ऑटो म्यूटेशन और ऑनलाइन नामांतरण की जानकारी
- ग्रामीणों ने कार्यालयों के चक्कर कम होने पर आभार जताया
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर नवा रायपुर में आयोजित प्रदर्शनी में राजस्व विभाग का स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में नागरिक यहां पहुंचकर विभाग की डिजिटल और ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी ले रहे हैं।
प्रदर्शनी में जियो रेफरेंसिंग, ऑटो म्यूटेशन, ऑनलाइन नामांतरण, बंटवारा और राजस्व अभिलेखों के डिजिटलीकरण जैसी सुविधाएं प्रदर्शित की गई हैं। ग्रामीणों ने कहा कि ऑनलाइन सेवाओं से सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर कम हो रहे हैं, जिससे समय और धन दोनों की बचत हो रही है।
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा विकासखंड की ग्राम सकलोर से आए श्री दिलीप वर्मा और श्री वेदराम वर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने ऑनलाइन सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने बताया कि पहले छोटे राजस्व कार्यों के लिए तहसील और अन्य कार्यालयों के कई चक्कर लगाने पड़ते थे। अब घर बैठे जानकारी मिल रही है।
इसी जिले के ग्राम पठारीडीह से आए श्री महेंद्र साहू, श्री राजाराम, श्री अश्वनी और श्री तिलक सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि जाति एवं मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया पहले से अधिक सुविधाजनक हुई है। अविवादित नामांतरण और बंटवारे में लगने वाले समय में कमी आई है। ऑनलाइन रिकॉर्ड से जरूरत पड़ने पर कहीं से भी अभिलेख प्राप्त करना आसान हो रहा है।
रायपुर जिले के ग्राम बुड़गहन से आए श्री मनोज, श्री सालिक और श्री जितेंद्र ने कहा कि डिजिटल व्यवस्था से राजस्व कार्यों में पारदर्शिता बढ़ रही है। जांजगीर जिले से आए श्री जीवन लाल, श्री ओंकार और श्री ललित सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि आधुनिक तकनीक से जमीन संबंधी अभिलेखों की जानकारी पाना सरल हो रहा है।
सभी ग्रामीणों ने राजस्व विभाग में किए जा रहे सुधारों के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा के प्रति आभार जताया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इन सुविधाओं का और विस्तार होगा, जिससे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी लाभ मिलेगा।
स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़

कोई टिप्पणी नहीं