Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ताज़ा

latest

एनएमडीसी भर्ती में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग, प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला

2 नवंबर 2026 | दंतेवाड़ा में एनएमडीसी की एल-1 और एल-2 भर्ती में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री ...

2 नवंबर 2026 | दंतेवाड़ा में एनएमडीसी की एल-1 और एल-2 भर्ती में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात करता प्रतिनिधिमंडल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात करता प्रतिनिधिमंडल (फ़ोटो: जनसंपर्क विभाग)
मुख्य बातें
  • एनएमडीसी की एल-1 और एल-2 भर्ती में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग
  • प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर चर्चा की
  • सांसद महेश कश्यप और विधायक चैतराम अटामी ने बस्तर के युवाओं के लिए रोजगार पर जोर दिया

जगदलपुर। दंतेवाड़ा में एनएमडीसी की एल-1 और एल-2 भर्ती प्रक्रिया में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने और उन्हें रोजगार के अधिक अवसर देने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विषय पर विस्तृत चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय युवाओं के हित, भर्ती प्रक्रिया में उनकी सहभागिता और रोजगार के अवसरों से जुड़े मुद्दों पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया।

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि बस्तर के युवाओं को उनके ही क्षेत्र में रोजगार के पर्याप्त अवसर देना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि एनएमडीसी की एल-1 और एल-2 सहित अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए, ताकि वे अपनी योग्यता और क्षमता के अनुरूप रोजगार पा सकें। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्थानीय युवाओं के हित में सकारात्मक पहल होगी।

दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि दंतेवाड़ा सहित पूरे बस्तर के युवाओं में प्रतिभा और कार्यक्षमता की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र के संसाधनों से देश के विकास को गति मिल रही है, वहां के स्थानीय युवाओं को रोजगार के माध्यम से विकास की मुख्यधारा से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने एनएमडीसी की एल-1 और एल-2 भर्ती में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने और न्यायसंगत अवसर देने की बात कही।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि एनएमडीसी की भर्ती प्रक्रिया में स्थानीय युवाओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक पहल की जाए, ताकि बस्तर के युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें और क्षेत्र के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो।

इस अवसर पर दंतेवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, उपाध्यक्ष अरविन्द कुंजाम, जिला पंचायत सदस्य सोमरू कड़ती, करण तामो, राजू कड़ती, रवि नाग, सुनील मंडावी, ईश्वर कुमार, सुनील मड़ावी और सुरेश कश्यप सहित अन्य युवा साथी और प्रतिनिधिमंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

स्रोत: जनसंपर्क विभाग

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket