Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ताज़ा

latest

नारायणपुर जनदर्शन: कलेक्टर नम्रता जैन ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

4 नवंबर 2026 | नारायणपुर कलेक्ट्रेट में साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर नम्रता जैन ने ग्रामीणों और सरपंचों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को ...

4 नवंबर 2026 | नारायणपुर कलेक्ट्रेट में साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर नम्रता जैन ने ग्रामीणों और सरपंचों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश।

नारायणपुर कलेक्ट्रेट में जनदर्शन कार्यक्रम
नारायणपुर कलेक्ट्रेट में जनदर्शन कार्यक्रम (फ़ोटो: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़)
मुख्य बातें
  • कलेक्टर नम्रता जैन ने साप्ताहिक जनदर्शन में नागरिकों की समस्याएं सुनीं
  • सभी प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश
  • धान पंजीयन, बिजली तार मरम्मत, स्वास्थ्य कर्मियों के वेतन सहित कई मांगें आईं

नारायणपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन ने जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं, शिकायतें और मांगें सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने और सभी प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में ग्राम कुकड़ाझोर निवासी उमेश मांझी ने धान पंजीयन के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम पंचायत बावड़ी के सरपंच ने आश्रित ग्राम मलेचुर में पिछले एक वर्ष से टूटे बिजली के तार की मरम्मत कराने की मांग रखी। ग्राम पंचायत बम्हनी के सरपंच ने सामुदायिक शेड निर्माण के लिए आवेदन दिया।

डीएमएफ के अंतर्गत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सितंबर और अक्टूबर माह के वेतन का भुगतान दीपावली से पूर्व कराने की मांग की। कलार समाज के अध्यक्ष ने सामाजिक कार्यों के लिए भूमि आवंटन एवं पट्टा प्रदान करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।

ग्राम रेंगाबेड़ा के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण और पेयजल व्यवस्था के लिए सोलर टंकी एवं पंप स्थापना की मांग रखी। ग्राम पंचायत गोटा जम्हरी के सरपंच ने छह नवीन ग्राम पंचायतों में चावल आवंटन प्राप्त न होने की समस्या से कलेक्टर को अवगत कराया।

कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन ने सभी आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली और समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket