Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ताज़ा

latest

नारायणपुर: जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

6 नवंबर 2026 | नारायणपुर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2026-27 हुई। विजेता 13 नवंबर 202...

6 नवंबर 2026 | नारायणपुर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2026-27 हुई। विजेता 13 नवंबर 2026 की जोन स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

नारायणपुर में जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में विज्ञान मॉडल प्रस्तुत करते छात्र-छात्राएं
नारायणपुर में जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में विज्ञान मॉडल प्रस्तुत करते छात्र-छात्राएं (फ़ोटो: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़)
मुख्य बातें
  • 20 से अधिक टीमों ने विज्ञान मॉडल और नवाचार प्रस्तुत किए
  • प्रत्येक विषय के विजेता 13 नवंबर 2026 की जोन स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे
  • प्रदर्शनी का मुख्य विषय सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार था

नारायणपुर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2026-27 का आयोजन किया गया। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, रायपुर के निर्देशानुसार हुई इस प्रदर्शनी का आयोजन ैब्म्त्ज् और छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के संयुक्त सौजन्य से हुआ। इसका मुख्य विषय “सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार” रखा गया था।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला मिशन समन्वयक श्री दीनबंधु रावटे ने किया। प्रदर्शनी में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए 20 से अधिक टीमों और प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने विज्ञान आधारित मॉडल और नवाचारी प्रदर्श प्रस्तुत किए। इन विषयों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हरित ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, कृषि पद्धतियां, ग्रामीण विकास और आपदा प्रबंधन शामिल थे।

निर्णायक मंडल ने विषयवार मूल्यांकन कर विजेताओं का चयन किया। “बेहतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता” विषय में मुस्कान समरथ प्रथम, फाल्गुनी इक्के द्वितीय और सुवेता कुमेटी तृतीय रहीं। “हरित ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण” में हरेन्द्र देहरी प्रथम, राहुल उसेंडी द्वितीय और संतलाल पोटाई तृतीय स्थान पर रहे।

“गणितीय मॉडलिंग और कम्प्यूटेशनल सोच” में प्रिंस नेताम प्रथम रहे। “स्वास्थ्य, स्वच्छता और सफाई” विषय में तनमय नाग प्रथम, बिनिता सोरी द्वितीय और अंकुशा नाग तृतीय स्थान पर रहे। “स्वदेशी कृषि पद्धतियों” में कोविंद चन्द्राकर प्रथम और डिम्पल कावड़े द्वितीय रहे। “ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान” में खुशी पोयाम और “आपदा प्रबंधन” में लिलेन्द्र दास प्रथम रहे, जबकि विजय लक्ष्मी द्वितीय स्थान पर रहीं।

चयनित विजेता प्रतिभागी 13 नवंबर 2026 को होने वाली जोन स्तरीय प्रतियोगिता में नारायणपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी, विद्यालय के प्राचार्य श्री कमलेश सिंह, कार्यक्रम नोडल श्री महेन्द्र देहारी, सह नोडल श्री एस.पी. राय और श्री सोनारूराम गोटा सहित मार्गदर्शक शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में श्री दीनबंधु रावटे ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की वैज्ञानिक प्रदर्शनियां विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता, नवाचार और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket