6 नवंबर 2026 | मनेन्द्रगढ़ वन परिक्षेत्र की टीम ने 4 नवम्बर की रात घेराबंदी कर अवैध खैर लकड़ी से लदा वाहन जब्त किया। वन अपराध प्रकरण दर्ज ...
6 नवंबर 2026 | मनेन्द्रगढ़ वन परिक्षेत्र की टीम ने 4 नवम्बर की रात घेराबंदी कर अवैध खैर लकड़ी से लदा वाहन जब्त किया। वन अपराध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

- 4 नवम्बर की रात वन परिक्षेत्र मनेन्द्रगढ़ की टीम ने अवैध खैर लकड़ी से लदा वाहन जब्त किया
- चालक के भागने का प्रयास विफल रहा; वन अपराध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू
- त्यौहारी सीजन में वन क्षेत्रों में निगरानी और रात्रिकालीन गश्त बढ़ाई गई
वन विभाग ने वनमंडल मनेन्द्रगढ़ के वन परिक्षेत्र मनेन्द्रगढ़ में 4 नवम्बर की रात अवैध खैर लकड़ी से लदा एक वाहन जब्त किया है। वाहन क्रमांक डच 65 ळ। 2317 है। विभाग ने इस मामले में वन अपराध प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू की है।
वन विभाग को खैर लकड़ी के अवैध परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना पर वन अमले ने तुरंत घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान वाहन चालक ने वन अमले को चकमा देकर भागने की कोशिश की। टीम की सतर्कता से उसका प्रयास विफल रहा। वन अमले ने वाहन को पकड़कर उसमें लदी खैर लकड़ी जब्त कर ली।
यह कार्रवाई परिक्षेत्र अधिकारी मनेन्द्रगढ़ के नेतृत्व में की गई। इसमें परिक्षेत्र सहायक रतौरा राम गोपाल सिंह, वन रक्षक विजय पैकरा, रवेंद्र रघुवंशी, जगदेव सिंह, देव सिंह और अशोक कुर्रे की भूमिका रही।
विभाग के अनुसार त्यौहारी सीजन को देखते हुए वन क्षेत्रों में निगरानी और रात्रिकालीन गश्त बढ़ाई गई है। अवैध कटाई, लकड़ी परिवहन और अन्य वन अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। विभागीय अमले को वन संपदा की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़

कोई टिप्पणी नहीं